पूछताछ से पता चला की उस क्षेत्र में तीन मस्जिदें है पर ये सभी मस्जिदें सोनू निगम के घर से 600 मीटर की दूरी पर हैं.
सोनू निगम के घर के पास वाली 'त्रिशूल' नामक इमारत पर रहने वाली लता सचदेव ने बीबीसी को बताया की उन्हें पूरे दिन कभी भी अज़ान की आवाज़ सुनाई नहीं देती.
वहीं पास की इमारत में रहने वाली महिला किरण वासन का कहना है कि उन्हें नमाज़ की आवाज़ सिर्फ दोपहर को कभी कभी सुनाई देती है पर सुबह की अज़ान आज तक नहीं सुनी.